फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आईपीएस राकेश गुप्ता बने इंदौर पुलिस आयुक्त, आईपीएस डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी

Sun, 04 Feb 2024 10:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश गुप्ता को इंदौर का नया पुलिस आयुक्त बनाया है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए है। इसमें भारतीय पुलिस सेवा के 1999 बैच के अधिकारी राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर नियुक्त किया है। गुप्ता वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर (देहात) जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा 1994 बैच के आईपीएस डीपी गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर बनाया गया है। गृह विभाग ने उसकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंप दी है। 
इसके अलावा 2003 बैच के आईपीएस अनुराग को पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (देहात) जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अभी पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें