फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज के निर्देश- प्रदेश में खुला बोरवेल मिला तो जमीन मालिक पर करें FIR

Sun, 02 Apr 2023 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंदौर बावड़ी हादसे के बाद प्रदेश सरकार मामले को लेकर सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सभी कलेक्टर्स को खुला बोरवेल मिलने पर जमीन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।
 
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुएं, बावड़ियों की सूची बनाएं, जिसे कवर्ड किया गया है। साथ ही खुले बोरवेल की सूची बनाएं। सरकारी और प्राइवेट दोनों की सूची तैयार करें। सीएम ने कहा कि मैं इंदौर की घटना को भूल नहीं पा रहा हूं। ह्दय विदारक घटना में निर्दोष लोगों की जान गई है। भविष्य में इंदौर जैसी घटना फिर कभी न हो, उसे रोकने  के लिए संपूर्ण उपाय कीजिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में कई जगह पुराने कुएं और बावड़ियों को कवर्ड किया गया है। गंभीरता के साथ सूची बनाएं। आबादी वाले क्षेत्रों की चिंता करें। खुले बोर की सूची बनाए, कहीं खुले तो नहीं है। यदि खुले बोर मिले तो तत्काल कार्रवाई करें। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। कुएं और बावड़ियों में ऐसी व्यवस्था करें कि कोई घटना ना हो।
विज्ञापन


एक महीने में तीन घटनाएं 
30 मार्च- रामनवमी के दिन इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी की छत गिरने से 36 लोगों की मौत।
14 मार्च- विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेरी पठार गांव में कच्चे बोरवेल में गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत।
26 फरवरी- छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम ललगुवां पाली में तीन साल की बच्ची गिरी, रेसक्यू कर बचाया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें