फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: प्रदेश में धर्म पर सियासत, कमलनाथ बोले- क्या भगवा पर भाजपा का ट्रेडमार्क

Sun, 02 Apr 2023 04:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम  कमलनाथ ने कांग्रेस मुख्यालय पर भगवा रंग के झंडे लगाने पर कहा कि क्या भगवा पर भाजपा का ट्रेडमार्क हैं। क्या भाजपा ने भगवा का ठेका ले रखा है। हम सभी धर्मों में आस्था रखते है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले सियासत गरमाने लगी है। कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रही है। रविवार को पीसीसी मुख्यालय में मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का धर्म संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश भर के मठ, मंदिरों के पुजारी शामिल हुए। कांग्रेस मुख्यालय को भगवा रंग के झंडों से सजाया गया। इस पर भाजपा और कांग्रेस में सियासत तेज हो गई है। 
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस मुख्यालय पर भगवा रंग के झंडे लगाने पर कहा कि क्या भगवा भाजपा का ट्रेडमार्क है? क्या भाजपा ने भगवा का ठेका ले रखा है। हम सभी धर्मों में आस्था रखते है। हम रंग की राजनीति में नहीं जाते, लेकिन हमारे मंदिर जाने से भाजपा को पेट में दर्द क्यों हो रहा है। कांग्रेस मुख्यालय पर भगवा झंडा लगाने से भाजपा को दर्द क्यों हो रहा है। नाथ ने कहा कि पीसीसी मुख्यालय पर भगवा झंडे अच्छे लगे हैं।  बता दें, भाजपा ने कांग्रेस को चुनावी हिंदू बताया। साथ ही कहा कि जब भगवाधारी पर अत्याचार होते है तो कांग्रेस आंखे बंद कर लेती हैं।  
 
हमें किसी की सुपारी देने की जरूरत नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर कहा था कि कुछ लोगों ने उनकी कब्र खोदने का संकल्प ले रखा है, इस आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया का जमाना है। सब कुछ पारदर्शी है। हमें किसी की सुपारी देने की जरूरत नहीं है। जनता समझदार है। जनता महंगाई और दूसरे मुद्दों पर भाजपा की हकीकत समझ चुकी है।
विज्ञापन


बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
रामनवमी के जुलूस पर अलग-अलग शहरों में पत्थरबाजी और हिंसा को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पत्थर फिंकवा रही है। कमलनाथ ने कहा कि 2024 में चुनाव है। इसके पहले भाजपा सभी हथकंडों को अपना रही है।

इंदौर हादसे पर बोले कार्रवाई दिखावा
रामनवमी पर इंदौर हादसे में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के दबाव के कारण कार्रवाई नहीं हुई। दो बार नोटिस देने के बाद भी ट्रस्ट ने अतिक्रमण क्यों नहीं तोड़ा? उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्रवाई करने का केवल झूठा दिखावा कर रहे हैं।

राव को जवाब, दिग्विजय पहले मेरे दोस्त
युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और नक्सलियों का दोस्त कहने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह किसके दोस्त हैं, किसके नहीं? मुझे नहीं पता, लेकिन दिग्विजय सिंह सबसे पहले मेरे दोस्ते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें