फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: IAS नियाज खान ने अरब के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- भारत को अरब की संस्कृति से बचाना होगा

Tue, 17 Jun 2025 10:12 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर अरब संस्कृति को निशाने पर लेते हुए भारतीय मुसलमानों से स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मान जताने की अपील की है। खान का कहना है कि भारत में अरब पहनावे और तौर-तरीकों का बढ़ता प्रभाव चिंताजनक है, जिसे अब रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
आईएएस नियाज खान - फोटो : भोपाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर अरब संस्कृति पर तीखा हमला बोला है। उनके अनुसार, भारत में अरब संस्कृति का बढ़ता प्रभाव चिंता का विषय है और इसे रोका जाना चाहिए। नियाज खान ने लिखा कि इस्लाम को अरब के लोगों ने फैलाया और नतीजा यह हुआ कि भारत के तीन टुकड़े हो गए। अब भविष्य में भारत को अरब संस्कृति से बचाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगहों पर आज भी अरब जैसा पहनावा- सिर पर रिंग वाला कपड़ा और लंबा लिबास देखने को मिलता है। यह सब भारत की संस्कृति के खिलाफ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पचमढ़ी प्रशिक्षण: शाह की बंद कमरे में चुनिंदा नेताओं संग चर्चा, मंत्रियों को दी ‘बयानबाजी से बचने’ की नसीहत
विज्ञापन


नियाज खान ने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे भारतीय संस्कृति का सम्मान करें और कहा कि अरब के लोग विलासिता में डूबे हैं। भारत के मुसलमानों से उन्हें कोई मतलब नहीं। हमारे अपने लोग भारत के हिंदू हैं, क्योंकि हम सभी यहीं से जन्मे हैं।  उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग अरब के सूखभोगी कपड़े पहनते हैं, उन्हें यह बंद करना चाहिए। भारत को अब अरब नहीं बनने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  MP: केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- तीन साल में गंगानगर तक बहेगा सिन्धु जल, पाकिस्तान बूंद-बूंद के लिए तरसेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें