मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर अरब संस्कृति को निशाने पर लेते हुए भारतीय मुसलमानों से स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मान जताने की अपील की है। खान का कहना है कि भारत में अरब पहनावे और तौर-तरीकों का बढ़ता प्रभाव चिंताजनक है, जिसे अब रोका जाना चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर अरब संस्कृति पर तीखा हमला बोला है। उनके अनुसार, भारत में अरब संस्कृति का बढ़ता प्रभाव चिंता का विषय है और इसे रोका जाना चाहिए। नियाज खान ने लिखा कि इस्लाम को अरब के लोगों ने फैलाया और नतीजा यह हुआ कि भारत के तीन टुकड़े हो गए। अब भविष्य में भारत को अरब संस्कृति से बचाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगहों पर आज भी अरब जैसा पहनावा- सिर पर रिंग वाला कपड़ा और लंबा लिबास देखने को मिलता है। यह सब भारत की संस्कृति के खिलाफ है।
नियाज खान ने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे भारतीय संस्कृति का सम्मान करें और कहा कि अरब के लोग विलासिता में डूबे हैं। भारत के मुसलमानों से उन्हें कोई मतलब नहीं। हमारे अपने लोग भारत के हिंदू हैं, क्योंकि हम सभी यहीं से जन्मे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग अरब के सूखभोगी कपड़े पहनते हैं, उन्हें यह बंद करना चाहिए। भारत को अब अरब नहीं बनने दिया जाएगा।