फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: IAS लोकेश कुमार जांगिड़ को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया

Wed, 28 Feb 2024 11:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ को राज्य शासन ने श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर केंद्र को सौंपी है। 
 
विज्ञापन
आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है। लोकेश जांगिड़ पर्यावरण विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देररात आदेश जारी किए। 
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य आदेश में 2010 बैच के आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर केंद्र को सौंपी। गणेश शंकर मिश्रा को लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए) में डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। मिश्रा के कार्यमुक्त होने के बाद मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक और ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार रघुराज एम आर के पास रहेगा। इस संबंध में भी जीएडी ने आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें