फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में 18 से 20 नवंबर तक आसियान देशों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, निवेश संभावनाओं पर फोकस

Mon, 17 Nov 2025 09:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में 18 से 20 नवंबर तक आसियान देशों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दौरे पर रहेगा, जहां निवेश, उद्योग और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी।
यह दौरा मध्यप्रदेश और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल आगामी 18 से 20 नवंबर तक दक्षिण–पूर्व एशियाई देशों के सामूहिक संगठन आसियान के शीर्ष राजनयिकों की मेजबानी करेगा। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल औद्योगिक, आर्थिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेगा। इस दौरे के माध्यम से प्रदेश और आसियान देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और निवेश सहयोग को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य 18 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश की निवेश नीति, उद्योग विस्तार की संभावनाएं तथा आईटी, निर्माण क्षेत्र, कृषि–प्रसंस्करण, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा में साझेदारी बढ़ाने पर बात की जाएगी। शाम को राज्य सरकार द्वारा आयोजित रात्रिभोज में दोनों पक्ष आर्थिक सहयोग की आगे की कार्ययोजना पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सुशासन संवाद 2.0 में सीएम यादव का मप्र विकास मॉडल प्रस्तुत-जल प्रबंधन, संस्कृति, शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर

राज्यपाल से मुलाकात और ट्रेड-इन्वेस्टमेंट सेमिनार में भागीदारी
19 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल मांगूभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट करेगा। इसके पश्चात होटल कोर्टयार्ड मैरियट में ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट सेमिनार आयोजित होगा, जिसमें उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि, वाणिज्य मंडल और निवेशक शामिल होंगे। सेमिनार में राज्य के औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और निवेश-अनुकूल नीतियों की विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल पुलिस की एडवाइजरी: SIR फॉर्म के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, OTP या APK फाइल मांगने वालों से सावधान रहें

विश्व विरासत स्थलों और आदिवासी संस्कृति का परिचय
प्रतिनिधिमंडल 19 नवंबर को सांची स्तूप और भीमबेटका का भ्रमण कर प्रदेश की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और बौद्ध विरासत को करीब से देखेगा। 20 नवंबर को विदेशी अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन करेंगे, जहां उन्हें मध्यप्रदेश की जनजातीय लोक संस्कृति और पारंपरिक जीवन शैली का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: इज्तिमा की भीड़ बढ़ी, भोपाल-बिलासपुर और भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में आज और कल लगेगा एक-एक अतिरिक्त कोच

‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अनुरूप महत्वपूर्ण पहल
राज्य सरकार का यह आयोजन केंद्र सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक साझेदारी को नई गति देना है। रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, विकसित होते औद्योगिक ढांचे और निवेश-अनुकूल वातावरण के कारण मध्यप्रदेश तेजी से आसियान देशों के लिए आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

ये भी पढ़ें-  Bageshwar Baba Padyatra: धीरेंद्र शास्त्री की एकता यात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, सड़क पर बैठ खाई पूड़ी

भविष्य के सहयोग की दिशा में सार्थक कदम
विशेषज्ञों का मत है कि यह तीन दिवसीय दौरा दोनों पक्षों के बीच दीर्घकालीन व्यापारिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देगा तथा आपसी सहयोग के नए अवसर खोलेगा। बताया जाता है कि आसियान में 10 सदस्य देश शामिल हैं- इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस, वियतनाम, म्यांमार, कम्बोडिया, लाओस और ब्रुनेई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें