फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं, सीएम बोले- प्रगति की रफ्तार बढ़ा रही उत्साह

Mon, 20 Oct 2025 09:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की, साथ ही सामाजिक एकता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश, देश का हृदय प्रदेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प में सहभागी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 9 करोड़ जनता विकास के यज्ञ में आहुति दे रही है। हमारी प्रगति की रफ्तार से उत्पन्न उत्साह इस पर्व की उमंग को दोगुना कर रहा है।" उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने और अनेक योजनाओं में मध्यप्रदेश की अग्रणी स्थिति पर गर्व व्यक्त किया। डॉ. यादव ने नागरिकों को दीपावली के साथ-साथ छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Uma Bharti: फिर सक्रिय राजनीति में लौटना चाहती हैं उमा भारती, खुलकर कहा- 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार
विज्ञापन


राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपने संदेश में दीपावली को धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियां बांटने का अवसर है। हमें वंचित और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की ज्योति जलाकर इसे सार्थक बनाना चाहिए।" उन्होंने जोर दिया कि छोटे-छोटे दीप मिलकर अंधकार को पराजित करते हैं, उसी तरह समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयासों से संभव है। राज्यपाल ने अनुशासित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में पर्व मनाने की अपील की, साथ ही भाईचारे और सद्भाव की परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से दीपावली को पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने का अनुरोध किया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: लव जिहाद पर साध्वी प्रज्ञा बोली- हमारी लड़की बात ना माने तो टांग तोड़ दो, कांग्रेस नेता ने कसा तंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें