मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर चर्चा कर मध्य प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पृथ्वीपुर निवासी हेमंत सोनी की तलाश के लिए आग्रह किया है। बता दें प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर निवासी हेमंत सोनी जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश गए थे।