फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर रेंज में चार माह का बाघ शावक मृत मिला, जांच जारी

Sun, 17 Nov 2024 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

फील्ड डारेक्टर देवा प्रसाद जे. ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत शावक के अंगों के नमूनों को हिस्टोपैथोलॉजिकल और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद बाघ शावक की मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन
पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर रेंज में गश्त के दौरान एक बाघ शावक का शव मिला है। फील्ड डारेक्टर देवा प्रसाद जे. ने बताया कि मृत शावक की उम्र लगभग चार माह है।  उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके की सघन जांच की जा रही है। पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर रेंज के कैंप क्रमांक 188 में रविवार को गश्त के दौरान कर्मचारियों ने बाघ शावक का शव देखा। सूचना मिलते ही फील्ड डारेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड और कर्मचारियों की टीम द्वारा इलाके की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके। 

पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा

विज्ञापन

शावक का पोस्टमार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा। फील्ड डारेक्टर देवा प्रसाद जे. ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत शावक के अंगों के नमूनों को हिस्टोपैथोलॉजिकल और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद बाघ शावक की मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त निगरानी और कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें