फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी बोले- हिंदूस्तान का मुसलमान ना गुलाम है ना बंधुआ मजदूर है

Sun, 11 Jun 2023 11:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पर अपर कॉस्ट लीडरशिप का कब्जा है। मालदार, पूंजीपति, उद्योगपति का कब्जा है। इनसे कांग्रेस को मुक्त कराना है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं की रविवार को पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक के बाद कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सेक्यूलर पार्टियां कांग्रेस और समाजिवादी पार्टी मुसलमानों को इग्नोर कर रही है।  उनमें डर और भय है। इनको दूर करने और पार्टी में अपनी जगह पाने के लिए यह बैठक बुलाई गई। मुसलमानों को पार्टी में दूर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा कि पार्टी की कमेटियों से मुसलमान गायब है। टिकट मिलते नहीं है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक है। यहां से तीन तीन एमपी हुआ करते थे। 12 विधायकों के लिए टिकट मिला करते थे।  उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए के लिए लड़ाई करेंगे। किसी से भीख नहीं मांगेगे। हिंदुस्तान का मुसलमान ना गुलाम है ना बंधुआ मजदूर है। 

कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पर अपर कॉस्ट लीडरशिप का कब्जा है। मालदार, पूंजीपति, उद्योगपति का कब्जा है। इनसे कांग्रेस को मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि कॉमन आदमी का संगठन बनाना है, जो इन पूजीवादियों का मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें