फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व DGP त्रिपाठी की पुस्तक का विमोचन, डीजीपी मकवाना बोले-सरल, सहज और आत्मीय है, यादों का सिलसिला

Mon, 13 Oct 2025 10:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में पुलिस ऑफिसर्स मेस में पूर्व डीजीपी एन.के. त्रिपाठी की पुस्तक 'यादों का सिलसिला' का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में उनके अनुभव और जीवन की यादें आत्मीय और जीवंत तरीके से प्रस्तुत हैं।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी एन. के. त्रिपाठी की पुस्तक 'यादों का सिलसिला' का विमोचन किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ऑफिसर्स मेस भोपाल में सोमवार शाम पूर्व डीजीपी एन. के. त्रिपाठी की पुस्तक 'यादों का सिलसिला' का विमोचन किया गया। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने इस मौके पर कहा कि यादों का सिलसिला किताब की लेखनी सटीक, जीवंत, सहज और आत्मीय है। इसमें कई संस्मरण में संवेदनाएं भी समाहित हैं। न्याय और प्रक्रिया का द्वंद्व भी देखने को मिलता है। पुलिस अधिकारियों को इसे अवश्य पढ़ना चाहिए। इसे पढ़ते हुए मकवाना को अपने 37 साल के सर्विस करियर की यादें ताजा हो गईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले-एमएसएमई हैं भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, प्रदेश में उद्योगों को मिली नई गति

कार्यक्रम की अध्यक्षता माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि मनोज श्रीवास्तव थे। इस अवसर पर अनेक पूर्व एवं वर्तमान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चिंतक मनोज श्रीवास्तव ने पुस्तक पर  टिप्पणी करते हुए कहा कि यादों का सिलसिला पुस्तक यादों के प्रभाव को कम नहीं करती, इसमें जीवन भर की यादें ऑटो बायोग्राफी के रूप में हैं। इसमें प्रदेश का बदलता परिदृश्य भी समाहित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: इनकम टैक्स विभाग ने दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर छापेमारी, दो जगह टीमें खंगाल रही दस्तावेज

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि यादों का सिलसिला पुस्तक बड़े रोचक विवरण से भरी हुई है। इतनी अच्छी प्रस्तुति करना हर किसी के बस की बात नहीं। पूर्व डीजीपी त्रिपाठी की तरह सभी अधिकारियों को अपने अनुभव को पुस्तक के रूप में संग्रहित करना चाहिए जो आने वाले लोगों को नसीहत बने। कार्यक्रम में पूर्व जनसंपर्क संचालक सुरेश तिवारी ने यादों का सिलसिला पुस्तक में समाहित साहित्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रामजी श्रीवास्तव, आभार प्रदर्शन महेंद्र जोशी एवं स्वागत अजय श्रीवास्तव नीलू ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें