फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम से कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने की मुलाकात, अटकलें तेज

Sat, 06 May 2023 10:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने सीएम शिवराज से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई। लाखन सिंह ग्वालियर की भितरवार सीट से विधायक है। लाखन सिंह की सीएम से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले भाजपा के नाराज और असंतुष्ट नेताओं ने चिंता बढ़ा दी है। दीपक जोशी के जाने के बाद अब भाजपा नाराज नेताओं को मनाने में जुटने के साथ ही कांग्रेस में सेंध लगाने में जुट गई है। शनिवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री लाखन सिंह  सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने पहुंचे। जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया। वहीं, सीएम ने नाराज सत्यनारायण सत्तन और हिम्मत कोठारी से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने सीएम शिवराज से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई। लाखन सिंह ग्वालियर की भितरवार सीट से विधायक है। लाखन सिंह की सीएम से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे। हालांकि लाखन सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा कि भितरवार में किरार समाज का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन है। सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष है। कार्यक्रम का निमंत्रण देने ही सीएम शिवराज को गया था। 

 सीएम से मुलाकात करने के लिए नाराज भाजपा नेता हिम्मत कोठारी और सत्यनारायण सत्तन भी पहुंचे। सत्तन ने मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने कभी टिकट नहीं मांगा। मैं कार्यकर्ताओं की बात रखने आया था। सकारात्मक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर होना चाहिए। दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने पर सत्तन ने कहा कि अपने पिता के सुकर्मों को कुकर्मियों के बीच जाकर रख दिया। पिता की तस्वीर ले जाकरर पिता को लांक्षित किया है। कैलाश जोशी ने जनसंघ और भाजपा को खड़ा किया है। वहीं, हिम्मत कोठारी ने कहा कि सभी विषयों पर चर्चा हुई है।  वक्त आएगा तब सब बताऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें