फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ बागेश्वर धाम में हाजरी लगाएंगे, 13 को धीरेंद्र शास्त्री से करेंगे मुलाकात

Thu, 09 Feb 2023 09:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

चुनावी साल में कमलनाथ की धार्मिंक यात्रा को बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे की काट का हिस्सा बताया जा रहा है। खुद को हनुमान भक्त और हिंदुत्व का पक्षधर बताने वाले कमलनाथ बीजेपी के हिंदुत्व के मुद्दे के काउंटर करने की रणनीति पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में हाजरी लगाएंगे। कमलनाथ 13 फरवरी को बागेश्वर धाम के गढ़ा गांव पहुंचेंगे। जहां बागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करेंगे। चुनावी साल में कमलनाथ की धार्मिंक यात्रा को बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे की काट का हिस्सा बताया जा रहा है। खुद को हनुमान भक्त और हिंदुत्व का पक्षधर बताने वाले कमलनाथ बीजेपी के हिंदुत्व के मुद्दे के काउंटर करने की रणनीति पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

 
इससे पहले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कांग्रेस दो गुटो में बंटी दिखी थी। नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री के सभा के बिना मध्य प्रदेश लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बागेश्वर महाराज को फर्जी बताया था। हालांकि इसके बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में बयान दिया था। अब माना जा रहा है कि कमलनाथ के बागेश्वर धाम जाने से उनके विरोध में कांग्रेसी बोलने से बचेंगे।
 
बता दें कमलनाथ ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में ओमकारेंश्वर और महाकालेश्वर में दर्शन और पूजन किया था। कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में ऊं सर्किट, एक हजार गौ शाला बनवाने, पुजारियों का मानदेय बढ़ाने वाले कई निर्णय लिये थे। कांग्रेस भी कमलनाथ को हिंदू धर्म के रास्ते पर चलने वाले नेता के रूप में पेश कर रही हैं। अब देखना होगा कि बागेश्वर धाम की यात्रा से कांग्रेस को चुनाव में कितना फायदा होता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें