फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि, भाजपा आक्रमण करना चाहती है

Mon, 01 Apr 2024 09:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूर्व सीएम कमलनाथ को छिंदवाड़ा में लगातार झटके दे रही है। अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा छिंदवाड़ा पर आक्रमण करना चाहती है।  
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने सत्तारूढ़ दल पर बड़ा हमला बोला। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं 45 वर्ष से छिंदवाड़ा को भारत का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं। छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है। उन्होंने लिखा कि भाजपा वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है। नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाड़ा के पर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी। हर चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है, लेकिन जब चुनाव परिणाम आता है तो पता चलता है कि छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को उसके अपराध का उचित दंड दिया है। छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढ़ता रहेगा।

बता दें, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान है। यहां से कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा की तरफ से विवेक बंटी साहू प्रत्याशी हैं। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है। अब भाजपा प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने के लिए कमलनाथ के गढ़ को तोड़ने के लिए उनके वफादरों को तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें