फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में पहली बार डॉ. अंबेडकर की जयंती पर 154 कैदियों को छोड़ा, अब साल में चार बार होंगे कैदी रिहा

Fri, 14 Apr 2023 07:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में डॉ. अंबेडकर जयंती पर अच्छा आचरण वाले कैदियों को रिहा किया गया। अब प्रदेश में साल में चार बार अच्छे आचरण वाले कैदियों को रिहा किया गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा साल में छह बार कैदियों को रिहा किया जाता है। 
विज्ञापन
सेंट्रल जेल भोपाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पहली बार डॉ. अंबेडकर की जयंती पर 154 कैदियों को रिहा किया गया। इसमें 149 पुरुष और पांच महिला कैदी शामिल हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में साल साल में चार बार कैदियों को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ. बाबा साहब अंबेडकर पर नई पहल शुरू की है। प्रदेश में पहली बार जेल के 154 कैदियों को रिहा किया गया। इसके पहले प्रदेश में 15 अगस्त, 26 जनवरी और गांधी जयंती पर अच्छा आचरण रखने वाले कैदियों को रिहा किया जाता था। बता दें प्रदेश में कैदियों को समय से पहले छोड़ने की नई नीति 22 नवंबर 2022 को जारी हुई। इसके बाद प्रदेश में 2 अक्टूबर 2022 को पहली बार गांधी जयंती पर 600 से अधिक कैदियों को छोड़ा गया । अब अंबेडकर जयंती पर सरकार ने करीब 154 कैदियों को जेल से रिहा किया है। इन कैदियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जिन्होंने 14 साल से अधिक सजा जेल में काट चुके हैं। इसमें पॉस्को, दुष्कर्म आदि के प्रकरण में सजा काटने वाले कैदियों की सजा माफ नहीं की गई हैं।

प्रदेश में अब अच्छा आचरण वाले कैदियों की रिहाई साल में चार बार जा सकेगी। जानकारी के अनुसार अभी उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा साल में छह बार अच्छे आचरण करने वाले कैदियों को जेल से रिहा किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें