फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती सिंहासन कक्ष से प्रेरित पहली ओपन-एयर कैबिनेट कल, CM बोले-अभूतपूर्व दिन

Fri, 04 Oct 2024 09:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट बैठके साथ ही सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों से संवाद करेंगे और उनके खातें में  17वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा पूरी कैबिनेट सिंगौरगढ़ किले और रानी दुर्गावती से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करेगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को रानी दुर्गावती की 500वीं जयतीं पर दमोह जिले के सिंग्रामपुर गांव में कैबिनेट बैठक करेंगे। बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसमें नर्मदा सुनार कोपरा नदी लिंक परियोजना, सीतापुर हवाई पट्टी और पर्यटन को बढ़ावा देने सिंग्रामपुर में निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। रानी दुर्गावती के सम्मान के लिए कैबिनेट की बैठक उनके गांव सिंग्रामपुर में उनकी जयंती पर रखी गई है। यहां पर कई अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसमें लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर और संवाद शामिल है। इसके साथ ही सीएम और मंत्री  सिंगौरगढ़ किले और रानी दुर्गावती से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


सिंग्रामपुर के भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों का स्वागत स्थानीय जनजातीय सांस्कृतिक टीम द्वारा पारंपरिक शैली में किया जाएगा, जो क्षेत्र की अनोखी परंपराओं और जीवंत आत्मा को उजागर करेगा। सिंग्रामपुर में एक भव्य ओपन-एयर कैबिनेट बैठक होगी, जो रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें एक किले-नुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक एक खुले क्षेत्र (ओपन एरिया) में आयोजित की जा रही है, जो रानी दुर्गावती के समय की स्थापत्य कला से प्रेरित है। यहां की वास्तु अनुरूप छत और दीवारें रानी के जीवन की संपूर्ण यात्रा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेंगी, जिसमें नारी युद्ध, प्रगतिशील शासन, और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को विशेष रूप से उजागर किया जाएगा।

इस आयोजन की डिजाइन में शानदार पत्थर की दीवारें, मेहराबदार खिड़कियां और एक मध्यकालीन किले की प्रामाणिकता को दर्शाने वाले तत्व शामिल होंगे। सजावट गोंड कला से प्रेरित होगी, जो रानी दुर्गावती के सिंग्रामपुर क्षेत्र के गोंड समुदाय के साथ उनके गहरे संबंध को उजागर करेगी। खाद्य क्षेत्र को एक पारंपरिक गोंड गांव के आंगन की तर्ज पर सजाया गया है, जहां मेहमान पेड़ों के नीचे बैठकर, हटा से लाए गए प्राचीन कांसे के बर्तनों में परोसे गए भोजन का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, मंत्रियों के लिए विशेष कार्यालय गोंड कला और भित्ति चित्रों से प्रेरित होकर बनाए जा रहे हैं, जो कार्य-क्षमता और सांस्कृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंग्रामपुर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक।
- प्रदेश की लाडली बहना योजना में पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण।
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में अनुदान राशि का अंतरण।
- विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन।
- ग्राम हरदुआ जामशा विकासखंड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान।
- सिंगौरगढ़ किला, निदानकुंड जल प्रपात, प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का भ्रमण।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें