फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुरे फंसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, झूठा निकला मानव मल खिलाने का मामला; FIR दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 11:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मूड़रा गांव निवासी गजराज लोधी ने शपथ पत्र देकर कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उसे ओरछा ले जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मिलवाया, जिन्होंने उस पर मानव मल खिलाने का झूठा आरोप लगाने का दबाव बनाया और बदले में आर्थिक मदद व मोटरसाइकिल देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से मानव मल खिलाने का मामला झूठा निकला है। इस प्रकरण में अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठा बयान दिलवाने और वीडियो वायरल कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुंगावली थाना क्षेत्र के मूड़रा गांव निवासी गजराज लोधी ने इस पूरे घटनाक्रम का खंडन करते हुए अशोकनगर कलेक्टर को शपथ पत्र सौंपा है। गजराज ने लिखा कि 25 जून को कांग्रेस नेताओं ने उसे ओरछा ले जाकर जीतू पटवारी से मुलाकात कराई। वहां पटवारी ने उसे कहा कि मानव मल खिलाने का आरोप लगाना होगा। बदले में मोटरसाइकिल और आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


गजराज ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उसने झूठा बयान दे दिया। यह बयान वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। शपथ पत्र में उसने स्पष्ट किया कि सरपंच के बेटे विकास और उसके साथियों ने उसके साथ केवल मारपीट की थी और मोटरसाइकिल छीन ली थी। मानव मल खिलाने की कोई घटना नहीं हुई थी। पुलिस ने गजराज के शपथ पत्र और प्रारंभिक जांच के आधार पर माना कि यह झूठा साक्ष्य गढ़कर जातिगत वैमनस्य फैलाने की कोशिश थी। इसी आधार पर जीतू पटवारी सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 61(2), 196(1)(ए), 197(1)(सी), 229(2), 237 और 353(1)(सी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- MP Rise 2025 Conclave: सीएम बोले- स्किल और स्केल से होगी रतलाम की पहचान, 30 हजार करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई मामले की शुरुआत
इस मामले की शुरुआत तब हुई थी जब गजराज ने राशन पर्ची मांगने पर सरपंच पर मानव मल खिलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उसने भोपाल पहुंचकर मीडिया के सामने आरोप लगाए और जीतू पटवारी से मदद मांगी थी। अब शपथ पत्र सामने आने के बाद प्रकरण पूरी तरह उलट गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें