फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऊर्जा विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, 24 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि 23 जनवरी

Tue, 10 Dec 2024 10:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आगामी समय में एक लाख पदों पर भर्ती की योजना है। इसके लिए एमपीपीएससी और कर्मचारी चयन मंडल को रिक्वायरमेंट भेज दी गई है और विभागों ने अपनी भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग ने विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल (SSC) के माध्यम से होगी, और आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत 2573 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसको लेकर ऊर्जा विभाग ने मंगलवार को विज्ञापन जारी कर दिया। इस में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं, अंतिम तारीख 23 जनवरी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार उर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpwz.co.in और MP Online पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आगामी समय में एक लाख पदों पर भर्ती की योजना है। इसके लिए एमपीपीएससी और कर्मचारी चयन मंडल को रिक्वायरमेंट भेज दी गई है और विभागों ने अपनी भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शिक्षा विभाग में 35,357 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि अन्य विभागों में भी हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


विभागवार रिक्त पदों की स्थिति
वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा 55,000 से अधिक रिक्त पदों की जानकारी मिली है। इनमें से सबसे अधिक रिक्त पद स्कूल शिक्षा विभाग में हैं, जहां 24,614 पद खाली हैं। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग (6,407 पद), तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग (4,336 पद), और वन विभाग (4,088 पद) में रिक्तियां हैं।

35 विभागों में रिक्त पदों की जानकारी जुटाई 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के तहत विभागों ने रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीएम ने दिसंबर माह तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। इसकी निगरानी सामान्य प्रशासन विभाग करेगा।  इसके अलावा, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों से रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी है और वित्त विभाग ने अगले पांच वर्षों में सीधी भर्ती के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। राज्य सरकार ने 35 विभागों में रिक्त पदों की जानकारी जुटाई है, जिनमें से अधिकांश पद संविदा या आउटसोर्स के बजाय सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें