फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महंगाई भत्ता और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, नवंबर में बड़े आंदोलन की चेतावनी

Tue, 18 Aug 2026 05:20 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महंगाई भत्ता, 100 प्रतिशत वेतन और कैशलेस इलाज समेत कई मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो नवंबर में भोपाल में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
तृतीय कर्मचारी संघ का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महंगाई भत्ता, नवनियुक्त कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन देने, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ भोपाल में मंत्रालय के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं। इसके बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पिछले आठ महीने से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का इंतजार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: मंत्री पद की रेस से वीडी बाहर, कैलाश और प्रह्लाद की अटकलों पर भी विराम; BJP की नई टीम ने क्या संदेश दिया?

कर्मचारियों की ये प्रमुख मांगें
कर्मचारी संघ ने नवनियुक्त कर्मचारियों को तीन साल तक 70, 80 और 90 प्रतिशत वेतन देने की व्यवस्था समाप्त कर 100 प्रतिशत वेतन देने की मांग की है। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति में सीपीसीटी की अनिवार्यता खत्म करने और कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग भी की गई है। कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करने की मांग भी सरकार के सामने रखी है। संघ का कहना है कि इन मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक उनका उचित निराकरण नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मोहन सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर 5 साल में खर्च करेंगी 492 करोड़,कांग्रेस के समय 6 करोड़ था बजट

नवंबर में बड़े आंदोलन की चेतावनी
प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो नवंबर में राजधानी भोपाल में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। भोपाल में हुए प्रदर्शन के बाद जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष विजय रघुवंशी, संरक्षक मोहन अय्यर, एलएन कैलाशिया, एसएस रजक, कोषाध्यक्ष एसएल पंजवानी और महामंत्री उमाशंकर तिवारी सहित विभिन्न विभागों के समिति अध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें