फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia-Rahul Emergency Landing: बेंगलुरु से लौट रहे राहुल-सोनिया की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 18 Jul 2023 11:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विपक्षी एकता की दूसरी बड़ी बैठक बेंगलुरु में हुई। इस बैठक में 26 विपक्षी दल शामिल हुए। इस बैठक में भाग लेने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी विमान से दिल्ली लौट रहे थे, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद राहुल और सोनिया की फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 
विज्ञापन
राहुल और सोनिया गांधी से कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की भोपाल के  राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यह फैसला लेना पड़ा। सोनिया और राहुल ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में भाग लिया और वहां से दिल्ली लौट रहे थे, जब फ्लाइट ने धोखा दे दिया। दोनों नेता करीब डेढ़ घंटा भोपाल में रहे। इस दौरान भोपाल के कुछ कांग्रेस नेता भी उनसे मिलने एयरपोर्ट पहुंचे। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता नॉन शेड्यूल फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब आठ बजे तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को भोपाल में लैंड कराना पड़ा। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कुछ नेता एयरपोर्ट पहुंंचे। इनमें विधायक कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, पीसी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, शोभा ओझा शामिल थे। इन नेताओं ने राहुल और सोनिया से मुलाकात की। दोनों नेता भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट से करीब 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डेढ़ घंटा दोनों केंद्रीय नेता भोपाल एयरपोर्ट पर रहे। 

इससे पहले दोनों नेताओं ने बेंगलुरु में मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक में शिरकत की। बैठक में कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दल शामिल हुए। इस दौरान यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) का नाम बदलकर इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) रखा गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गठबंधन के नए नाम का औपचारिक एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें