फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बकायदारों से परेशान हुई बिजली कंपनी, अब सोशल मीडिया पर  जारी करेगी नाम

Wed, 28 Aug 2024 12:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अब बिजली बिलो का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। कंपनी अब फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम पर उनके नाम की पोस्ट जारी करेगी। 
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़े बिजली बकायादारों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। कंपनी ऐसे उपभोक्ताओं के नाम, पते और बकाया राशि की जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे वॉट्सऐप, फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेगी। इस कदम का उद्देश्य बकायादारों से बिजली बिल का भुगतान करवाना और समय पर बिल जमा करने के प्रति जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन


16 जिलों के बड़े बकायादारों की सूची तैयार
कंपनी ने भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, और चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बड़े बिजली बकायादारों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची में शामिल टॉप-20 बकायादारों के नामों को सबसे पहले सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद सभी श्रेणी के बकायादारों की सूची भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाएगी।

वॉट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पर होगी व्यापक पहुंच
कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए वॉट्सऐप ग्रुप भी तैयार किया है, जिसमें बकायादारों की सूची भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य सभी को यह जानकारी देना है कि उनके आसपास कितने और कौन से बकायादार हैं। इसके साथ ही, एक्स, फेसबुक, और इंस्टाग्राम पर भी इन बकायादारों की जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें