फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ईडी ने दिवंगत आईएएस अरविंद जोशी की पांच करोड़ की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया

Fri, 30 Jan 2026 07:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिवंगत आईएएस अरविंद जोशी की संपत्तियों पर ईडी ने कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अस्थायी तौर पर अटैच कर दिया है। इससे पहले उनकी 8.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर तीन बार कुर्की हो चुकी है।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत आईएएस अरविंद जोशी के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में उनके परिवार के सामने नई मुश्किलें बढ़ गई हैं। जल संसाधन विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव रहे जोशी की लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अस्थायी तौर पर अटैच किया है। इससे पहले उनकी 8.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों पर पहले ही तीन बार कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। इस बार उनके नाम पर बने रिसॉर्ट और अन्य संपत्तियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: सड़क सुरक्षा कानून नहीं, जीवन का सवाल, भोपाल में जीवन रक्षा प्रशिक्षण में आयुक्त का सख्त संदेश

ईडी के अनुसार, अरविंद जोशी पर 1979 से 2010 तक की अवधि में कुल 41.87 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि उन्होंने अपने वैध आय के स्रोतों के अलावा संगठित और अवैध तरीकों से संपत्तियों में निवेश किया। कई संपत्तियां उनके परिवार और सहयोगियों के नाम पर की गईं, ताकि अवैध आय को छुपाया जा सके। जांच में यह भी सामने आया कि जोशी ने कुछ संपत्तियां अपने सहयोगी एसपी कोहली और उनके परिवार के नाम पर खरीदी। इसके लिए उन्होंने फर्जी कंपनी बनाई और उसके प्रबंधक के रूप में एसपी कोहली को नामित किया। साथ ही, कुछ संपत्तियों पर पावर ऑफ अटॉर्नी जारी कर उन्हें अपने परिवार के नाम पर हस्तांतरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: सीएम डॉ. यादव बोले- संविदा कर्मी सरकार के ‘हनुमान’, 2023 संविदा नीति के पूर्ण क्रियान्वयन का सीएम का ऐलान

ईडी ने अब भोपाल में स्थित उनके नाम की आवासीय भूखंड, कृषि भूमि और चल रहे रिसॉर्ट को अपराध की आय मानते हुए अटैच कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कदम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पीएमएलए 2002 के तहत उठाया है। इससे पहले भी जोशी की संपत्तियों की तीन अस्थायी कुर्की की गई थी, जिनका कुल मूल्य लगभग 8.5 करोड़ रुपये था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें