फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोरोना काल में अच्छा काम करने वाले इंदौर के डॉ निशांत खरे को मध्य प्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया

Sat, 15 Apr 2023 11:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इंदौर के डॉक्टर निशांत खरे को मध्य प्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए। सामान्य प्रशासन विभाग ने डॉ. निशांत खरे को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के आदेश जारी किए है। 
विज्ञापन
डॉ. निशांत खरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने इंदौर के डॉक्टर निशांत खरे को मध्य प्रदेश युवा अयोग का अध्यक्ष बनाया है। खरे की नियुक्ति दो साल या आगामी आदेश तक के लिए की गई है। इसके अलावा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष प्रताप करोसिया को बनाया गया है।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इंदौर के डॉक्टर निशांत खरे को मध्य प्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए। बता दें, डॉ. निशांत खरे का नाम पिछले साल नगरीय निकाय चुनाव में इंदौर महापौर पद के प्रत्याशी के लिए भी चर्चा में आया था। डॉ. खरे को सीएम शिवराज सिंह चौहान और संघ का करीबी माना जाता है। डॉ. खरे ने कोरोना काल में अच्छा काम किया था। 
इसी तरह नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर प्रताप करोसिया को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम और मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय भारिया जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश कुमार अंगारिया को राज्य के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के आदेश जारी किए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें