फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डॉ. मोहन यादव सरकार पांच हजार करोड़ का कर्ज लेगी, तीन माह में ले चुकी साढ़े पंद्रह हजार करोड़ का कर्ज

Fri, 22 Mar 2024 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

  2024 में 23 जनवरी को ढाई हजार करोड़ रुपये, 6 फरवरी को 3 हजार करोड़ रुपये और 20 फरवरी को 5 हजार करोड़ रुपये और 27 फरवरी को 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा चुका है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार  एक बार फिर कर्ज लेगी। सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज 16, 20 और 21 साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूर कराया है। यह राशि सरकार के खाते में 27 मार्च को आएगी। राज्य सरकार तीन माह में 15 हजार 500 करोड़ का कर्ज ले चुकी है।
विज्ञापन


राज्य सरकार रिजर्व बैंक से अगले सप्ताह तीन हिस्सों में कर्ज लेगी। पहला कर्ज 20 साल के लिए दो हजार करोड़, दूसरा कर्ज दो हजार करोड़ का 21 साल के लिए और तीसरा कर्ज एक हजार करोड़ का 22 साल के लिए लेगी। इस वित्तीय वर्ष में सरकार पर पांच हजार करोड़ रुपये मिलाकर कुल कर्ज 42 हजार 500 करोड़ रुपये हो जाएगा। अब तक सरकार पर कुल कर्ज का भार तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है। 2024 में 23 जनवरी को ढाई हजार करोड़ रुपये, 6 फरवरी को 3 हजार करोड़ रुपये और 20 फरवरी को 5 हजार करोड़ रुपये और 27 फरवरी को 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा चुका है।

सरकार ने विधानसभा के हालिया सत्र में 30,265 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया था। इसमें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, विद्युत वितरण कंपनियों के लिए उदय योजना में अंशपूंजी और ब्याज अदायगी के लिए मोटी रकम रखी गई है।  प्रदेश के बजट पर सबसे ज्यादा लाडली बहना योजना का ही भार आ रहा है। योजना का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें