फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ चिकित्सक संपर्क यात्रा कल से, 32 जिलों से गुजरेगी

Thu, 26 Jan 2023 04:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्वालियर से शुरू होने वाली यात्रा 32 जिलों से होकर 7 फरवरी को भोपाल पहुंचेगी। मध्य प्रदेश शासकीय/ स्वशासी चिकित्सक महासंघ के बैनर तले आयोजित यात्रा की मांगों का समाधान नहीं होने पर डॉक्टरों ने फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में कामबंद आंदोलन की चेतावनी दी हैं।
विज्ञापन
चिकित्सक संपर्क यात्रा कल से होगी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश शासकीय/ स्वशासी चिकित्सक महासंघ के बैनर तले अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ चिकित्सक संपर्क यात्रा शुक्रवार से निकाली जाएगी। ग्वालियर से शुरू होने वाली यात्रा 32 जिलों से होकर 7 फरवरी को भोपाल पहुंचेगी। चिकित्सक महासंघ ने मांगों का समाधान नहीं होने पर फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में कामबंद आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि मध्य प्रदेश में चिकित्सा का स्तर देश की सूची में लगातार निचले पायदान पर जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर वार्ता करने के लिए 7 जनवरी से सरकार को एक माह का समय दिया था। अब तक सरकार की तरफ से कोई वार्ता नहीं की गई। अब हम 27 जनवरी से चिकित्सक संपर्क यात्रा निकालेंगे। इसका समापन भोपान में होगा। इस बीच कोई सफल वार्ता नहीं होती है तो हम काम बंद आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
 
इन मुद्दों पर डॉक्टर चाहते हैं वार्ता
चिकित्सकों का शासकीय चिकित्सालयों/ मेडिकल कॉलेज की नौकरी छोड़ने, हर स्तर (ब्लॉक, तहसील, जिला, मेडिकल कॉलेज) पर विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, जनता उचित इलाज से वंचित, चिकित्सकीय आधारभूत संसाधनों की कमी और डॉक्टरों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलने तथा चिकित्सा संस्थानों में गैर चिकित्सकीय प्रशासकों का बढ़ता हस्तक्षेप।
विज्ञापन


इन जिलों से होकर निकलेगी यात्रा
यात्रा ग्वालियर, मुरैना, अम्बाहा, भिंड, दतिया, शिवपुरी, ओरछा, निवारी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, इंदौर, ब्यावरा, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन होते हुए प्रदेश के 38 जिलों के सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पतालों एवं 13 मेडिकल कॉलेजों से गुजरते हुए भोपाल पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें