फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बीजेपी में डर्टी पॉलिटिक्स, पूर्व सीएम उमा भारती ने अफवाह फैलाने पर अपने ही नेताओं को घेरा

Wed, 25 Jan 2023 06:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को भाजपा में मध्य प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय से लेकर उमा भारती शामिल हुई थी। उमा ने बिना बुलाये बैठक में शामिल होने की सूचनाओं पर एक दिन बाद अपना दर्द जाहिर किया। 
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बिना बुलाए शामिल होने के सोशल मीडिया मैसेज पर पूर्व सीएम उमा भारती ने एक दिन बाद अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा। उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, 'ऐसी झूठी बातें फैलाने से भाजपा को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।'
विज्ञापन

उमा भारती ने बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'लगता है मध्य प्रदेश में 2018 का माहौल आ गया है। जब हमारे जैसे लोगों को लेकर झूठी बातें फैलाई जाती थीं। मैं मध्य प्रदेश से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हूं। इस नाते से मैं मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य हूं। इसलिए मैं कल प्रदेश कार्यकारिणी में थोड़ी देर के लिए मध्य प्रदेश भाजपा का सम्मान रखने के लिए गई, क्योंकि यह चुनावी वर्ष है।'

डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट को किया आगाह, मूर्खता मत करिए
पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती ने आग कहा, 'सोशल मीडिया पर जानबूझकर फैलाया जा रहा है कि मैं बिना बुलाए बैठक में गई। मैं डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट को आगाह करूंगी कि ऐसी झूठी बातें फैलाने से भाजपा को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आप जैसे लोग ही काफी होंगे। पढ़ लिख कर, समझ बूझ कर अफवाह फैलाइए, मूर्खता मत करिए।'
विज्ञापन

 बता दें, मंगलवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से लेकर पूर्व सीएम उमा भारती तक कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें