फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को बताया झूठ, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल को लेकर कही ये बात

Sun, 22 Dec 2024 01:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' (ONOE) बिल के संसद में पारित होने पर संदेह जताया और कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन के बावजूद यह बिल पास नहीं होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' (ONOE) बिल संसद में पास होगा। उन्होंने कहा कि जेपीसी का गठन हो चुका है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह बिल पास होगा। साथ ही उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बीजेपी सांसदों को "धक्का-मुक्की" करने के आरोपों को भी खारिज कर किया। ये बातें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार रात मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

विज्ञापन


बता दें कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के तहत दो बिल, जिनमें एक संविधान संशोधन की आवश्यकता है, मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए थे। शुक्रवार को इन बिलों को संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) को भेज दिया गया।

धक्का-मुक्की के आरोप गलत
गुरुवार को संसद परिसर में बीजेपी सांसदों को "धक्का-मुक्की" करने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दिग्विजय सिंह ने इन आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि धक्का-मुक्की बीजेपी नेताओं के बीच हुई थी। बीजेपी सांसद एक दूसरे पर गिर गए। जिस सांसद ने यह कहा कि राहुल गांधी उनके सामने खड़े थे, तो अगर वह सामने खड़े थे, तो वह कैसे धक्का दे सकते हैं?
विज्ञापन


मोहन भागवत पर चुप रहने का लगाया आरोप
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में मंदिर-मस्जिद विवादों के पुनरुत्थान पर चिंता व्यक्त की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठाकर नेता बनना चाहते हैं, उनके सामने सबसे बड़ा उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भागवत जी उन्हें क्यों नहीं समझाते? सिंह ने आरोप लगाया कि आरएसएस प्रमुख केवल बयान देते हैं, लेकिन जब मुसलमानों पर अत्याचार होता है, तो वह चुप रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें