फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पाकिस्तान से रिश्ते खत्म करने की मांग, उलमा बोर्ड ने पहलगाम हमले के खिलाफ फतवा जारी किया

Sat, 26 Apr 2025 04:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गुस्से का माहौल है। इस बीच, ऑल इंडिया उलमा बोर्ड ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त स्टैंड लेते हुए एक फतवा जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान के साथ हर प्रकार के संबंध खत्म करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
पहलगाम अटैक के समय की फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया उलमा बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी किया है। बोर्ड के मध्य प्रदेश अध्यक्ष गाजी सैयद अनस अली ने न केवल इस हमले की कड़ी निंदा की, बल्कि केंद्र सरकार से पाकिस्तान के साथ सभी राजनयिक और व्यापारिक संबंधों को समाप्त करने की मांग की है। फतवे में इस हमले को इंसानियत के खिलाफ अपराध बताते हुए कहा गया है कि "ऐसे बर्बर कृत्य देश की फिजा को बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिनका जवाब पूरी ताकत से दिया जाना चाहिए। अनस अली ने यह भी कहा कि आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है और जो ताकतें इस्लाम के नाम पर खून बहा रही हैं, वे धर्म के दुश्मन हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: MP में सांसद, विधायकों को पुलिस करेगी सैल्यूट, PCC चीफ ने कहा-यह आदेश लोकतंत्र पर हमला, वर्दी का अपमान

फतवे में पाकिस्तान और उसके समर्थन में खड़े आतंकी संगठनों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भारत इन हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि देशवासी एकजुट होकर इस संकट का मुकाबला करें और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहें। गाजी सैयद अनस अली ने कहा कि हमारा देश हमारी पहचान है और उसकी एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को अब मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: निजी स्कूलों में 5 मई से होंगे आरटीई से एडमिशन, टाइमटेबल घोषित, 7 मई से 21 मई तक होंगे आवेदन

बोर्ड के मध्य प्रदेश अध्यक्ष गाजी सैयद अनस अली ने देश की जनता से अपील की कि हम सब पहलगाम के शहीदों के साथ हैं और पाकिस्तान का हर तरीके से बॉयकॉट करते हैं. आतंकवादी जहां भी नजर आएं, उन्हें फौरन खत्म कर दिया जाए, ताकि मासूम और बेगुनाह लोगों की जान बच सके। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें