फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

Sun, 01 Jun 2025 08:55 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब वे विद्यार्थी, जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, 8 जून 2025 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मण्डल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह अवसर केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो हाईस्कूल या हायर सेकेण्डरी की मुख्य परीक्षा 2025 में असफल रहे हैं और वे केवल अनुत्तीर्ण विषयों के लिए ही परीक्षा आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal Crime: अवैध रूप से भोपाल में रहने वाली युगांडा की युवती गिरफ्तार, फर्जी ID से लिया था किराये पर घर
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व में जारी सभी अन्य दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे। मण्डल ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और उनके शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: महेश्वरी साड़ी बुनकर मीनाक्षी ठाकले बनीं आत्मनिर्भर, पीएम मोदी से मिलकर कर रहीं गौरवान्वित महसूस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें