फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: अवैध रूप से भोपाल में रहने वाली युगांडा की युवती गिरफ्तार, फर्जी ID से लिया था किराये पर घर

Sun, 01 Jun 2025 08:53 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कटारा हिल्स में फर्जी आईडी पर किराए पर रह रही युगांडा की युवती स्टेला नकाबूंदे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसका वीजा 2022 में खत्म हो चुका था। वह शाहपुरा से भागकर कटारा हिल्स पहुंची थी। अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
भोपाल में अवैध रूप से रह रही थी युगांडा की युवती (सांकेतिक चित्र) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहने वाली युगांडा की युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। आरोपी युवती ने भोपाल स्थित एक निजी कॉलेज का फर्जी आईडी कार्ड बनाकर उसी आधार पर किराये का फ्लैट लिया था। 
विज्ञापन


मकान मालिक से पुलिस की जांच का पता चला तो उसने कमरा खाली कर भाग गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवती कुछ सप्ताह पहले तक भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र के गुलमोहर कॉलोनी में रहती थी, लेकिन जैसे ही उसके फर्जी आधार कार्ड से कमरा किराये पर लेने का पता चला। वह कमरा खाली कर कटारा हिल्स क्षेत्र में चली गई, लेकिन पुलिस उसे वॉच कर रही थी और गिरफ्तार कर लिया। युवती खुद को ब्यूटी प्रोडक्ट का व्यापार करने वाली लोगों को बताती थी। उसके अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका है। 

ये भी पढ़ें- लव जिहाद के आरोपी के परिजन पीड़िता को धमका रहे,छात्राओं से खुश करने की डिमांड करने वाले डायरेक्टर को हटाया
विज्ञापन


भोपाल पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवती स्टेला नकाबूंदे अफ्रीकी देश युगांडा की रहने वाली है। वर्ष 2022 में उसका वीजा खत्म गया था, लेकिन वीजा की अवधि बढ़वाए बिना दिल्ली में रह रही  थी। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच जब वीजा की जांच सख्त हुई तो करीब एक महीना पहले वह भागकर भोपाल आई और यहां कॉलेज छात्र बनकर शाहपुरा थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। वह कई साल से अवैध रूप से भारत में रह रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक के पोते के अपहरण में चचेरे दादा समेत तीन गिरफ्तार, फिरौती में डेढ़ किलो सोना मांगा था

महीने भर में कमरा बदला, लेनिक बच नहीं पाई
शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू ही की थी कि 28 मई को मकान मालिक से युवती को पता चल गया था कि भोपाल पुलिस उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके बाद युवती ने कमरा खाली कर भाग गई। वह कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित सफायर पार्क सिटी में कमरा लेकर रहने लगी थी, लेकिन शाहपुरा पुलिस ने उसकी जांच बाद प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें