सीएम डाू. मोहन यादव और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को भोपाल हाट परिसर में आयोजित ‘क्राफ्ट रूट्स’ अंतरराज्यीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशभर से आए हस्तशिल्पियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके कौशल और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ाने के लिए ‘क्राफ्टरूट्स’ अभियान का हिस्सा बनेगी। डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी केवल हस्तशिल्प प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और स्वदेशी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला मंच है। उन्होंने कहा,कि मैं मानता हूं कि आज से 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है, जिसमें अहिल्या माता की 300वीं जयंती पर नारी सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।