फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कल से, चार दिन प्रत्याशी चयन और रणनीति पर मंथन

Fri, 01 Sep 2023 11:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, रणदीप सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और सचिवों के साथ चर्चा करेंगे। इस बैठक में प्रत्येक विधानसभा सीट का फीडबैक भी पदाधिकारियों से लिया जाएगा।
विज्ञापन
भोपाल पहुंचे सुरजेवाला का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति और प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी शनिवार से अगले चार दिन लगातार मंथन करेगी। इसके लिए प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह शनिवार को भोपाल पहुंच गए। यह प्रदेश के नेताओं के साथ शनिवार से पांच सितंबर तक मंथन करेंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, रणदीप सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और सचिवों के साथ चर्चा करेंगे। इस बैठक में प्रत्येक विधानसभा सीट का फीडबैक भी पदाधिकारियों से लिया जाएगा। इन पदाधिकारियों से संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले 66 हारी सीटों पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ खुद दौरे कर चुके है। यहां पर संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी में अब प्रत्याशी के नाम को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अजय सिंह लल्लू और सत्यगिरी उल्का और सांसद भी मौजूद रहेंगे। 

रविवार को भी जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और फीडबैक के आधार पर चुनाव की रणनीति को लेकर रोडमैप बनाया जाएगा। इसके बाद विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद और पार्टी के प्रदेश के सदस्यों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें