फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अरुण यादव कांग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान में छग प्रभारी, मिश्रा बोले- ये लोग हाथ ही जोड़ रहे हैं

Wed, 28 Dec 2022 02:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में हाथ जोड़ो अभियान ही तो चल रहा है। कमलनाथ ने विधानसभा से हाथ जोड़ लिए। नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों से हाथ जोड़ लिए। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नई नियुक्तियां की है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को हाथ जोड़ा अभियान का छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रमोद तिवारी को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई। अरुण यादव को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस पर चुटकी ली है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हाथ जोड़ो अभियान पहले से शुरू कर दिया है। कमलनाथ ने विधानसभा से हाथ जोड़ लिए थे। नेता प्रतिपक्ष (गोविंद सिंह) ने कमलनाथ गुट के विधायकों से हाथ जोड़ लिए और उन विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष से हाथ जोड़ लिए। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के भाषण से हाथ जोड़ लिए थे। अब इन सब कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से हाथ जोड़ लिए। 2023 आ रहा है। इसमें जनता कांग्रेस से हाथ जोड़ लेगी। अरुण यादव ने कमलनाथ और मध्यप्रदेश कांग्रेस से हाथ जोड़ लिए है। यह स्थिति इनके हाथ जोड़ो अभियान की है।
 
कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। यह दो महीने तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में लोगों को बताएंगे। इसमें पैदल यात्राएं निकाली जाएंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इनकी मॉनीटिरंग के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें