फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुधनी में कांग्रेस नेता बोले- भाजपा झूठ परोसकर वोट कबाड़ती है और बाद में भूल जाती है

Tue, 05 Nov 2024 11:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश में "अराजकता का माहौल" होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, किसान ठगे जा रहे हैं, और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। 
विज्ञापन
बुधनी में जितेंद्र सिंह, जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह ने रैली को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधनी में अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बुधनी के रेहटी और भैरूंदा में जनसभाओं को संबोधित किया। इन नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करते हुए भाजपा पर जनता से झूठे वादे करने और फिर उन्हें भूल जाने के आरोप लगाए। जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा झूठे वादों से जनता को भ्रमित करती है और वोट बटोरती है, लेकिन जीतने के बाद जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल को “जनता के बीच का सच्चा सिपाही” बताते हुए लोगों से अपील की कि वे उन्हें विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र में विकास हो सके।
विज्ञापन


किसानों, युवाओं और महिलाओं को ठग रही भाजपा- पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद को किसान पुत्र बताया, लेकिन उनकी नीतियों ने किसानों को कर्ज में डुबो दिया। पटवारी ने सवाल किया, "क्या यहां किसी को रोजगार मिला? क्या क्षेत्र में सड़कें बनीं?" उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में किसानों, महिलाओं और युवाओं से किए गए वादे अधूरे रहे। पटवारी ने बुधनी की जनता से आग्रह किया कि वे भाजपा को रोकने और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस को जिताएं।

प्रदेश में अराजकता का माहौल- दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश में "अराजकता का माहौल" होने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, किसान ठगे जा रहे हैं, और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि शिवराज सिंह ने 20 साल मुख्यमंत्री रहते हुए केवल अपना विकास किया, जबकि बुधनी का विकास पीछे छूट गया। उन्होंने कहा कि बुधनी में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें