सीएम यादव ने हनुमान मंदिर में पूजा की, मंत्री सारंग ने भेंट की गदा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बंगाल दौरे से लौटते ही राजधानी में अपनी गहरी आस्था का परिचय दिया। वे सबसे पहले स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री छोला क्षेत्र स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति का वातावरण बना रहा।