फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन का सीएम कल करेंगे लोकार्पण, 150 करोड़ रुपए में हुआ तैयार

Wed, 01 Feb 2023 07:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें 5 फरवरी से होने वाली विकास यात्राओं को लेकर चर्चा करेंगे। इसमें सभी सांसद और विधायकों को आमंत्रित किया गया हैं। मध्य प्रदेश सरकार सर्वसुविधायुक्त पांच मंजिला भवन 150 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ हैं
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के नए भवन का लोकार्पण कल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में नए मध्य प्रदेश भवन का उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। उद्घाटन के बाद सीएम कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ यहीं बैठक करेंगे। इसमें पांच फरवरी से होने वाली विकास यात्राओं को लेकर चर्चा करेंगे। इसमें सभी सांसद और विधायकों को आमंत्रित किया गया हैं। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार ने सर्वसुविधायुक्त पांच मंजिला भवन 150 करोड़ रुपये में बनवाकर तैयार कराया है। इसमें 104 कमरे हैं। यह भवन चाणक्यपुरी के रोज एंड मेरी मार्ग पर बनाया गया है।

40 साल की जरूरत के हिसाब से तैयार
अधिकारियों के अनुसार नए मप्र भवन को अगले 40 सालों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया हैं। 1.2 एकड़ में फैले भवन में 104 कमरे बनाएं गए हैं। भवन का शिलान्यास 2019 में किया था। यह तीन साल में भवन बनकर तैयार हुआ है। यह भवन सर्वसुविधा युक्त है।
विज्ञापन

 
दो सुइट्स और 67 डीलक्स कमरे
मप्र भवन में चार वीआईपी सुइट्स हैं। इसमें मुख्यमंत्री और राज्यपाल के सुइट्स भी शामिल हैं। साथ ही 66 डीलक्स कमरे और 38 सामान्य रूम हैं। भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में एक साथ 45 लोगों के बैठने की व्यव्यस्था है। साथ ही 250 लोगों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम भी बनाया गया है। भवन में वीआईपी लाउंज और डाइनिंग रूम में एक साथ 35 लोगों और सामान्य डाइनिंग रूम में 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
 
भवन में प्रदेश की संस्कृति की झलक
छह मंजिला नए भवन की प्रत्येक मंजिल प्रदेश की अलग अलग संस्कृति को दर्शाती है। भवन में बाहर से लेकर अंदर तक हर कदम पर राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक, कला और परंपरा ही नजर आती है। साथ ही दूसरे राज्य के लोगों को इस भवन में आने पर मध्य प्रदेश के कण-कण से रू-ब-रू कराने का प्रयास भी किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन मध्य प्रदेश भवन में राज्य के संस्कृति, वन्य-जीव, जनजातीय परंपरा, कला और राजनीतिक हस्तियों को भी दर्शाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें