मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से होने वाले 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से बुरहानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के तहत नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आदिवासी समुदाय के विकास और कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी जनजातीय समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके लाभ के बारे में बताएंगे।