फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्टूडेंट्स से बोले- CM एग्जाम से मत डरो, मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, बोर्ड परीक्षा से पहले बूस्टर डोज

Mon, 09 Feb 2026 08:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

एमपी बोर्ड परीक्षाओं से एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। सीएम ने परीक्षा से न घबराने, आत्मविश्वास रखने और मेहनत जारी रखने की सलाह दी। छात्रों ने इसे परीक्षा से पहले बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला अनुभव बताया।
विज्ञापन
बच्चों के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए खास पहल की। राजधानी भोपाल स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के हॉस्टल पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां रह रहे छात्रों से सीधा संवाद किया, उनके साथ भोजन किया और परीक्षा को लेकर जरूरी टिप्स दिए। सीएम ने छात्रों से एक अभिभावक की तरह बात करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का सिर्फ एक पड़ाव है, इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि शांत मन से पढ़ाई करें, समय का सही प्रबंधन करें और खुद पर भरोसा रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास ही परीक्षा में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विज्ञापन


हम भी मेडिकल की तैयारी कर रहे थे, रास्ता बदल गया
संवाद के दौरान एक छात्र ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जब आप मेडिकल की तैयारी कर रहे थे तो फिर मुख्यमंत्री कैसे बन गए? इस पर डॉ. मोहन यादव ने मुस्कराते हुए कहा कि वे भी डॉक्टर बनने की तैयारी में थे, लेकिन कॉलेज के दौरान छात्र राजनीति में उतरे, चुनाव लड़ा और जीत गए। यहीं से जीवन की दिशा बदल गई। सीएम ने छात्रों से कहा कि अगर किसी परीक्षा में असफलता मिल भी जाए, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवन में कई रास्ते खुले रहते हैं, जरूरी है कि मेहनत और लगन कभी न छोड़ी जाए।

यह भी पढ़ें-MP में सर्दी का आखिरी दौर, दो दिन और रहेगा असर, फिर लौटेगी गर्माहट, कटनी-शहडोल सबसे ठंडे
विज्ञापन



छात्रों को मिला परीक्षा बूस्टर
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद छात्रों ने बताया कि इस संवाद से उनका डर कम हुआ और आत्मविश्वास बढ़ा। छात्रों ने कहा कि परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें मानसिक रूप से मजबूत कर गया और अब वे बिना घबराहट के परीक्षा देने जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस का निगम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन, महापौर-एमआईसी पर लापरवाही के आरोप,रावण रूपी पुतला दहन

शिक्षा के साथ संवेदनशील संदेश
बोर्ड परीक्षाओं से पहले मुख्यमंत्री का यह कदम केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री का यह संवाद छात्रों के लिए एक मजबूत मनोवैज्ञानिक सपोर्ट बनकर सामने आया है। प्रदेश में मंगलवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं और मुख्यमंत्री का यह संदेश लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें