फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के गरीब बुजुर्ग पहली बार विमान से करेंगे तीर्थ दर्शन, शिवराज खुद करेंगे विदा

Sat, 20 May 2023 08:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश हवाई जहाज से बुजुर्गों को हवाई यात्रा कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजा भोज विमानतल से बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के विमान को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत रविवार को मध्य प्रदेश इतिहास लिखेगा। भोपाल के राजाभोज विमानतल प्रदेश के 32 बुजुर्ग तीर्थयात्री इंडिगो की फ्लाइट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर जा रहे 24 पुरुष और 8 महिला यात्रियों का सम्मान करने और उन्हें शुभकामनाएं देने खुद विमानतल पहुंचेंगे। प्रयागराज जाने वाले विमान को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के गरीब बुजुर्गों के लिए 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की थी। वह खुद को श्रवण कुमार की भूमिका में दिखा रहे हैं। तीर्थ दर्शन योजना में अब तक 782 विशेष ट्रेनों में 7 लाख 82 हजार बुजुर्ग तीर्थ-यात्रा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के निर्णय से मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जो बुजुर्गों को अब हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करा रहा है। 

इन बातों का रखना होगा ध्यान 
विमान से तीर्थ दर्शन करने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूरी बातों का ध्यान रखें। वह अपने साथ अधिकतम 15 किग्रा का चेक-इन बैग और 7 किग्रा का हैंड बेग ही ले जा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है। यात्री सोमवार को प्रयागराज में दर्शन कर भोपाल एयरपोर्ट लौटेंगे। हवाई जहाज से यात्रा का समय भी कम हो गया है। 
विज्ञापन

 
वायुयान से मुख्यमंत्री तीर्थ-यात्रा का प्रथम चरण
वायुयान से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ प्रदेश के बुजुर्गों को सहज उपलब्ध कराने के लिये मई से जुलाई माह तक की कार्य-योजना बनाई है। शुभारंभ 21 मई को भोपाल से प्रयागराज के लिए होगा। में 23 मई को आगर-मालवा जिले के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 25 मई को बैतूल के तीर्थ यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 26 मई को देवास के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 3 जून को खंडवा के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 4 जून को हरदा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 6 जून को मंदसौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 8 जून को नर्मदापुरम के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 9 जून को नीमच के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी जाएंगे। 

16 जून को इंदौर के तीर्थ-यात्री गंगासागर जाएंगे 
15 जून को बड़वानी के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 16 जून को इंदौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 18 जून दमोह के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 19 जून को बुरहानपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 19 जून को रतलाम के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 20 जून को शाजापुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 22 जून को सागर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 23 जून को खरगोन के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 23 जून को उज्जैन के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी जाएंगे।  

19 जुलाई को झाबुआ के तीर्थ यात्री शिर्डी जाएंगे 
2 जुलाई को विदिशा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 3 जुलाई को अलीराजपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 4 जुलाई को राजगढ़ के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 6 जुलाई को सीहोर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 7 जुलाई को धार के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 16 जुलाई को रायसेन के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 19 जुलाई को झाबुआ के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा विमान से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें