फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज ने राहुल पर साधा निशाना, बोले- पेगासस फोन में नहीं उनके दिमाग में हैं

Sat, 04 Mar 2023 05:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम शिवराज ने कहा कि पेगासस राहुल गांधी के दिमाग और कांग्रेस के डीएनए में है। मुझे उनकी बुद्धि पर तरस आता है। कांग्रेस का नया एजेंडा है, विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करो। विदेशी धरती पर देश की आलोचना करना देश विरोधी कदम है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पेगासस को लेकर दिए राहुल गांधी के बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेगासस फोन में नहीं उनके दमाग में है।
विज्ञापन

 
 
सीएम शिवराज ने कहा कि पेगासस राहुल गांधी के दिमाग और कांग्रेस के डीएनए में है। मुझे उनकी बुद्धि पर तरस आता है। कांग्रेस का नया एजेंडा है, विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करो। विदेशी धरती पर देश की आलोचना करना देश विरोधी कदम है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस देश से साफ होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोगों के दिल में बसे हैं। देश की कीर्ति और प्रतिष्ठा दुनिया में चारों तरफ बढ़ रही है। पूरी दुनिया के राष्ट्र प्रमुख कहते हैं मोदी जैसा कोई नहीं।
 
बता दें राहुल गांधी के बयान को लेकर विवाद हो रहा है। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर में कहा था कि भारत में बड़े पैमाने पर विपक्षी नेताओं की जासूसी की गई है और इसके लिए पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके और कई विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने खुद उन्हें कहा था कि बातचीत के दौरान वे सावधान करें। उनकी बातें रिकॉर्ड हो रही है।
विज्ञापन



वहीं, इस मामले पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार कर कहा कि राहुल जी के बारे में असभ्य भाषा का प्रयोग कर आप अपने बौद्धिक स्तर का प्रदर्शन कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि पेगासस पर बात करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। जो मध्य प्रदेश के विधायकों को चीन में असेंबल्ड टेबलेट दिलवा रहे हैं। नाथ ने कहा कि शिवराज जी आप के दिमाग पर सत्ता के अहंकार ने कब्जा कर लिया है। जनता जल्द ही आपका उपचार करने वाली है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें