फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज नाथ से बोले- महिलाओं को एप्प इंस्टॉल्ड स्मार्ट फोन का वादा पूरा क्यों नहीं किया

Fri, 17 Feb 2023 07:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी आप पानी में मथानी चलाकर घी निकालना चाहते हैं। यह अपना और पूरी जनता का समय बर्बाद करने के षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं है। आपके इसी झूठ के कारण आपकी निकास यात्रा में जनता रोज आपकी फजीहत कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवाल जवाब का सिलसिला लगातार जारी हैं। शुक्रवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ से सवाल पूछा कि महिलाओं को एप्प इंस्टॉल्ड स्मार्ट फोन का वादा पूरा क्यों नहीं किया। इस पर कमलनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि आपकी निकास यात्रा में जनता रोज आपकी फजीयत कर रही हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी ने कहा था कि महिला सुरक्षा के लिए 17 से 45 साल की महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए एप्प इंस्टाल्ड कर स्मार्ट फोन निशुल्क देने का वादा किया था। कितने एप्प इंस्टॉल्ड किये। कमलनाथ और कांग्रेस ने वादा क्यों नहीं निभाया। जवाब दें। वहीं, सीएम ने दिग्विजय सिंह को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि दिग्विजय सिंह वोट काटते हैं कि वोट बांटते हैं। यह कांग्रेस भी समझती हैं और जनता भी। जिस तरह के उनके बयान आते हैं, वो देश को भी लज्जित करते हैं और उनको सुनकर जनता भी लज्जित होती है। उनका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह कांग्रेस सोचे।
  
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया कि छूटइ मल कि मलहि के धोएं। घृत कि पाव कोइ बारि बिलोएं।। शिवराज जी आप पानी में मथानी चलाकर घी निकालना चाहते हैं। यह अपना और पूरी जनता का समय बर्बाद करने के षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं है। आपके इसी झूठ के कारण आपकी निकास यात्रा में जनता रोज आपकी फजीहत कर रही है। कमलनाथ ने कहा कि आपने अपने "झूठ पत्र" में वादा किया था: उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को छोटे घरेलू व्यवसाय शुरू करने के लिए सिलाई मशीन जैसे जरूरी उपकरण हेतु आर्थिक सहायता दी जाएगी। आपने कितनी सिलाई मशीनें उपलब्ध करा दीं, जरा जनता को बताएं। या आप सिर्फ अपनी सरकार के काले कारनामों को रफू करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें