फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज की मंत्रियों के साथ बैठक कल, विकास यात्रा को लेकर देंगे दिशा निर्देश

Tue, 17 Jan 2023 09:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म के अगले दिन मंत्रियों को बुलाकर चर्चा करने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव है। इसके पहले शिवराज सरकार प्रदेश भर में विकास यात्राएं निकालने जा रही है। 1 फरवरी से निकलने वाली विकास यात्राओं में प्रदेश के हर गांव और कस्बे को कवर करने की योजना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में सीएम विकास यात्रा के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन

 
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म के अगले दिन मंत्रियों को बुलाकर चर्चा करने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव है। इसके पहले शिवराज सरकार प्रदेश भर में विकास यात्राएं निकालने जा रही है। 1 फरवरी से निकलने वाली विकास यात्राओं में प्रदेश के हर गांव और कस्बे को कवर करने की योजना है। इसकी कमान सभी जिलों के कलेक्टर को सौंपी गई है। विकाश यात्राओं में लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए कहा गया हैं। इस बैठक में सभी मंत्रियों को शामिल होने के लिए कहा गया है। विकास यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसमें हितग्राहियों को जोड़ा जाएगा।
 
बुधवार सुबह 10.30 बजे होने वाली बैठक में सभी मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें मुख्यमंत्री लगातार मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे है। इससे पहले सीएम ने 2023 की शुरुआत में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें शिवराज ने मंत्रियों और अधिकारियों को काम से जनता की जिंदगी बदल देने का मंत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें