फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सात चलित दीनदयाल रसोई केंद्र को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, CM बोले- अब पांच रु में मिलेगा भरपेट भोजन

Sat, 07 Oct 2023 05:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के अन्य नगरों में भी चलित केंद्र जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश में 166 स्थानों पर दीनदयाल रसोई केंद्र है। प्रदेश में 25 चलित रसोई केंद्र प्रारंभ हुए है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को स्मार्ट सिटी पार्क में एक कार्यक्रम में सात चलित दीनदयाल रसोई केंद्र को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इससे पहले मुख्यमंत्री ने जनसपंर्क विभाग के स्टाफ के साथ पौधरोपण किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी उपाध्याय दरिद्र को ही भगवान मानते थे। मध्य प्रदेश में दरिद्र नारायण की सेवा के लिए चलित रसोई केंद्र प्रारंभ किए जा रहे, ताकि शहरों में आने वाले मजदूर और अन्य निर्धन व्यक्ति रियायती दर पर भोजन कर सकें और उन्हें कार्यस्थल से अन्यत्र जाने की तकलीफ और राशि खर्च न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक दीनदयाल योजना चलित नहीं थी। 10 रुपए में भोजन मिलता था। अब 100 जगह जहां जहां हमारी दीनदयाल रसोई योजना है वहां पांच रुपए में भरपेट भोजन मिल जाएगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह केंद्र उन स्थानों पर जाकर श्रमिकों और अन्य जरूरत मंद लोगों को पांच रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराएंगे, जहां ऐसे लोग कार्य करते हैं। प्रदेश के अन्य नगरों में भी चलित केंद्र जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश में 166 स्थानों पर दीनदयाल रसोई केंद्र है। प्रदेश में 25 चलित रसोई केंद्र प्रारंभ हुए है। चलित केंद्र की लागत 25 लाख रुपए है। इसमें खाना तैयार करने और गर्म खाना रखने के आधुनिक उपकरण भी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में 3, इंदौर में 4, जबलपुर, ग्वालियर में दो दो चलित केंद्र कार्य करेंगे। सीएम ने नगरीय विकास विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें