फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज ने नाथ पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का नीति वाक्य होना चाहिए, झूठ के साथ कमलनाथ

Wed, 22 Mar 2023 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ट्यूब लाइट बड़ी देर से जलती है। हमने बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हुई थी, उसका सर्वे पहले ही शुरू कर दिया था, वह पत्र बाद में लिख रहे है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का नीति वाक्य होना चाहिए, झूठ के साथ कमलनाथ। हर बार चुनाव के पहले झूठ बोलते है इस बार फिर झूठ बोल रहे है। मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ट्यूब लाइट बड़ी देर से जलती है। हमने बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हुई थी, उसका सर्वे पहले ही शुरू कर दिया था, वह पत्र बाद में लिख रहे है।
विज्ञापन

 
फिर पूछा नाथ से सवाल
सीएम ने सवाल पूछते हुए कहा कि कमलनाथ जी आपने वादा किया था कि विशेष पिछड़ी जनजातियां बैगा,भारिया सहरिया समाज के लोग जो अभिकरण क्षेत्र से बाहर हैं, उन्हें अभिकरण के दायरे में लाएंगे और प्रतिमाह पोषण के लिए 1500 रुपये देंगे। आपने 1500 रुपये तो छोड़िए, ना तो अभिकरण के बाहर लाए ना तो नहीं फूटी कौड़ी दी, हमारी सरकार जनजाति भाई बहनों को 1000 रुपए प्रति माह देती थी आपने वह भी बंद कर दिया,आप बताइए आपने महापाप क्यों किया?

सोमवार को सीएम ने लिखा था पत्र
बता दें पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री शिवराज को सोमवार को पत्र लिखकर ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के लिए तुरंत राहत राशि का वितरण करने की बात कही थी। उन्होंने पत्र में किसानों से बिजली के बकाया बिलों की वसूली और फसल ऋण की वसूली तुरंत रोक देने की बात कही थी। नाथ ने कहा था कि पिछले 15 दिन से सरकार सिर्फ सर्वे कराने की बात कह रही है। अब तक एक भी किसान को नहीं मिली राहत राशि।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें