फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 640 युवाओं को दिए नौकरी के ऑफर लेटर

Mon, 29 May 2023 09:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को हुनर देकर समाज की ताकत बनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में पीएम मित्र पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ ही ग्लोबल स्किल पार्क प्रारंभ करने की पहल युवाओं को रोजगार प्राप्ति में सहायक है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के गोविंदपुरा स्थित आईटीआई में तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। इसमें नौकरी के लिए चुने गए 640 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए। इसके अलावा श्रमिक चौपाल का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


युवाओं को हुनर देकर समाज की ताकत बनाना जरूरी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को हुनर देकर समाज की ताकत बनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में पीएम मित्र पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ ही ग्लोबल स्किल पार्क प्रारंभ करने की पहल युवाओं को रोजगार प्राप्ति में सहायक है। प्रदेश में हुनरमंद युवा तैयार कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जाएगा। मध्य प्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है और निवेश से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। युवाओं के कौशल उन्नयन पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है।

असंगठित क्षेत्र के लिए ई-श्रम पोर्टल तैयार किया
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल में सवा तीन करोड़ पंजीयन हुए हैं। इसमें आवेदक पंजीयन करवाने के लिए पात्र होते हैं। इन पंजीयन में से एक करोड़ 30 लाख का मोबेलाइजेशन किया गया है। करीब 5 लाख रिक्त पदों की जानकारी सामने आई है। यह पोर्टल लोकप्रिय हो रहा है। यह पोर्टल देश में रोजगार के लिए पुल का कार्य कर रहा है। मेगा जॉब फेयर इसी श्रृंखला की कड़ी है। करीब 11 लाख एम्प्लायर रजिस्टर्ड हैं। असंगठित क्षेत्र में रोजगार के लिए ई-श्रम पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें करीब 400 तरह के व्यवसायों के लिए 29 करोड़ से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने 4 विभाग के पोर्टल को एकीकृत करने की पहल की है। इनमें ई-श्रम पोर्टल और एमएसएमई पोर्टल को एकीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन

65 कंपनियों ने भाग लिया
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की मॉडल करियर सेंटर योजना में नेशनल करियर सर्विस एवं मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा कराए गए जॉब फेयर में 65 कंपनियों ने भाग लिया। जॉब फेयर में दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश की कंपनियों ने भाग लिया। इसमें करीब 7500 नौकरियों की अधिसूचना प्राप्त हुई। इसके लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक और अन्य सर्टिफिकेट कोर्स शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें