फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक दूसरे से फिर पूछा सवाल, एक-दूसरे को बताया झूठा

Fri, 24 Mar 2023 08:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि आपने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। कितने बेटे-बेटियों को दिया?
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ का एक दूसरे से सवाल पूछने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ से सवाल पूछा कि आपने कितने बेटे-बेटियों को बेरोजगारी भत्ता दिया? इस पर कमलनाथ ने भी पलटवार किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि आपने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। कितने बेटे-बेटियों को दिया? हमने तो अपने बच्चों को आठ हजार रुपए प्रतिमाह देने के लिए बजट में एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। कमलनाथ जी, जवाब दीजिए?
विज्ञापन



 
वहीं, इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज जी किसानों पर अत्याचार करने में पहले से ही आप पूरी दुनिया में नंबर वन हैं। आपने मंदसौर में किसानों पर गोली चलवाई, आपने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झूठा वादा किया, आपने किसान कल्याण का बजट खर्च नहीं किया, आपने लाखों किसानों को डिफाल्टर बना दिया, फिर भी किसान उत्पीड़न से आपका मन नहीं भरा। अब आपने भारी-भरकम बिजली बिल भेज कर किसानों का शोषण का नया तरीका निकाला है। बिजली बिल ना चुका पाने पर अब तक आप मोटरसाइकिल, टीवी, सिलाई मशीन, जैसे सामान जब्त करवा रहे थे, लेकिन अब तो आपने किसान की जमीन भी कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 



शिवराज जी, यह खेत मिट्टी का प्लॉट नहीं है, बल्कि किसान की धरती मां है। इसी में उपजे अन्न से पूरी सृष्टि का पालन होता है। आपने किसान की जमीन कुर्क करके अत्याचार की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। बिजली बिल वसूली के नाम पर किसानों का शोषण तत्काल बंद करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें