फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम बोले-रेल कोच इकाई भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी के विकास को गति देगी, कल रक्षामंत्री करेंगे भूमिपूजन

Sat, 09 Aug 2025 05:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत भोपाल के पास रायसेन के उमरिया गांव में 1800 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा रेल कोच निर्माण केंद्र बनाया जाएगा। इस परियोजना से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिलों को फायदा होगा और यहां के छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इस परियोजना का भूमिपूजन 10 अगस्त को औबेदुल्लागंज में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में होगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। यह परियोजना प्रदेश के विकास और रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश को रेल कोच इकाई की बड़ी सौगात प्राप्त हो रही है। भारत अर्थ मूवर्स परियोजना द्वारा भोपाल जिले की सीमा के पास रायसेन के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिलों को लाभ होगा। इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। परियोजना में 1500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलना प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वदेशी अभियान से होगा बेहतर कल: CM ने रायसेन में 416 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित हो रहे भोपाल क्षेत्र को इस परियोजना से बहुत लाभ होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे मेक इन इंडिया मिशन के भाव का प्रकटीकरण है। यहां बनने वाले वंदे भारत-अमृत भारत और मेट्रो ट्रेनों के कोच से सम्पूर्ण भारतीय रेल व्यवस्था के नए युग का सूत्रपात होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रेल कोच निर्माण सुविधा के लिए औबेदुल्लागंज में 10 अगस्त को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में होने वाले भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समत्व भवन में हई बैठक में यह विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल बोले- निगम मंडल में जल्द होगी नियुक्तियां, राहुल गांधी पर साधा निशाना
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन शामिल होंगे। अत: उनके आवागमन और बैठक की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभागियों के स्वाल्पाहार, भोजन, पेयजल आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें-  MP: राहुल गांधी की बयानबाजी से 'अर्बन नक्सलाइट' की मानसिकता उजागर, सीएम ने साधा निशाना

जानकारी दी गई कि परियोजना का भूमिपूजन 10 अगस्त को औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा उत्पाद सचिव संजीव कुमार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार, भारत अर्थ मूवर्स परियोजना के अध्यक्ष शांतनु राय शामिल होंगे। इस अवसर पर भारत अर्थ मूवर्स परियोजना पर केन्द्रित लघु फिल्म, प्रस्तावित प्लांट का 3थी वॉक थ्रू और नए संयंत्रों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल में 12 अगस्त से मनाएंगे जश्ने आजादी पखवाड़ा, आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीदों पर होगी चर्चा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें