फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम बोले- देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को स्थापित करने कुशाभाऊ ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान

Sat, 28 Dec 2024 04:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभ्ज्ञाऊ ठाकरे की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को स्थापित करने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण और नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को स्थापित करने, सामान्य व्यक्तियों को सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बनाने के लिए प्रेरित करने जैसी सकारात्मक गतिविधियों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ समाज और संस्कृति के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन को विस्तार देने और पारिवारिक स्तर पर राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार में श्रद्धेय ठाकरे जी का योगदान अविस्मरणीय है। 
विज्ञापन


श्रद्धेय पटवा और श्रद्धेय ठाकरे के संस्मरण पर हो पुस्तक का प्रकाशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन को स्थापित करने और उसे विस्तार देने की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनसामान्य पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा एवं कुशाभाऊ ठाकरे जी के सम्पर्क में आए और उनसे प्रेरित हुए। दोनों ही वरिष्ठजन ने व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को त्याग कर संगठन के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों वरिष्ठजन के साथ बिताए क्षणों, प्राप्त प्रेरणा और संस्मरण पर केन्द्रित पुस्तक प्रकाशित करने का विचार रखा। 

पूर्व सीएम स्व. पटवा को भी नमन किया 
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक सुरेंद्र पटवा के 74 बंगला स्थित निवास पर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा का प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के प्रति संकल्प एवं समर्पण हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। जन हित के बारे में उनका प्रखर विचार प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्म विभूषण पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें