फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राममंदिर का निमंत्रण अस्वीकार करना कांग्रेस की सबसे बड़ी गलती

Mon, 15 Jan 2024 08:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एक निजी कार्यक्रम में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने को कांग्रेस की बड़ी गलती बताया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित एक निजी 'सबके राम' कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कि हमारे यहां कई सारे लोगों के निमंत्रण आते हैं, जाना या ना जाना, हमारी भावना हो सकती है लेकिन सार्वजनिक रूप से निमंत्रण ठुकराना ये इतिहास की कांग्रेस की सबसे बड़ी गलती होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा दुनिया में जगह-जगह रामायण का मंचन होता है। इंडोनेशिया में सबसे अच्छी रामायण होती है। जबकि इंडोनेशिया में बहुसंख्यक आबादी मुस्लिम धर्म को मानने वाली है, उसके बावजूद भी वे मानते है की उनके पूर्वज भगवान राम थे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद, जो उन्होंने 22 जनवरी को अपने यहां दो घंटे की छुट्टी की घोषणा की। उन्होंने कहा, जिनकी आस्था है वो इस दृश्य को निहारे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या वालों का धन्यवाद है, जिन्होंने कांग्रेस को  निमंत्रण दिया। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में न जाने को लेकर उन्होंने कहा कि - ना जाना है तो मत जाओ, कम से कम अपमानित तो मत करो। डॉ यादव ने कहा कि रामसेतु की बात तो विज्ञान द्वारा प्रमाणित हो चुकी है। नासा भी इस बात को मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें